हम अपने आसपास अनेक ऐसे चीजें देखते हैं जो हमारे रोज़मर्रा के जीवन का अंग बन चुके हैं पर उनके पीछे के मौलिक वैज्ञानिक सिद्धान्त हमें नहीं पता होता है। ऐसा ही एक उपकरण है वाशिंग मशीन। अधिकांश घरों में यह इतने सामान्य रूप से उपयोग होता है कि इसके पीछे के वैज्ञानिक सिद्धांतों की तरफ हम ध्यान ही नहीं देते।
वाशिंग मशीन भौतिक विज्ञान के उपयोग का एक बड़ा ही साधारण उदाहरण है। इसमें उपयोग होने वाले मूल भौतिक सिद्धान्त हैं: अपकेंद्रीय बल का सिद्धांत। अपकेंद्रीय बल (Centrifugal Force)

जब कोई भौतिक पदार्थ एक वृतकार मार्ग में घूमती है तो उसमें दो तरह के बल कार्य करते हैं– एक केंद्र की ओर और दूसरी केंद्र के विपरीत यानि परिधि की ओर। इसे केंद्रापसारक बल कहते हैं। यही वह बल है जिसे हम तब अनुभव करते हैं जब हम किसी कार में बैठे हो, और कर अचानक दाईं ओर मुड़ जाए। उस समय हम बाईं ओर झुक जाते हैं। यह अपसारक बल के कारण ही होता है। जब वाशिंग मशीन का का ड्रम एक वृताकर पथ पर घूमता है तब केंद्र की तरफ और उसके बाहर की तरफ दोनों दिशाओं में बल लगता है। घूमता हुआ पानी कपड़े को परिधि की ओर धकेलता है। अपकेंद्रीय बल के कारण पानी कपड़े से अलग होता है जिसके साथ गंदगी भी अलग हो जाता है।
न्यूटन के गति के नियम
अगर केवल अपकेंद्रीय बल लगेगा तो कपड़े एक जगह ही सिमटे रह जाएंगे। यहाँ पर न्यूटन के गति के तीनों नियम प्रयोग में आते हैं।
घर्षण बल (friction)
घर्षण वह बल होता है जो दो सतहों के बीच उत्पन्न होकर उनके गति का विरोध करता है।
ऊष्मीय विस्तार (Thermal Expansion)
यह सिद्धान्त यह कहता है कि ऊष्मा में वृद्धि होने से वस्तु के आयतन में भी वृद्धि होती है। मशीन पानी के ऊष्मा को बढ़ा देता है इससे उसके अणुओं का आयतन बढ़ जाता है और कपड़े अधिक साफ हो पाते हैं।
अधिक अच्छे परिणाम के लिए मशीन का प्रयोग करने में इन सावधानियों को रखें:
1. सभी कपड़ों को एक साथ डालने के बदले उन्हें अलग-अलग श्रेणी में रख लें। जैसे अधिक गंदे और कम गंदे कपड़े, ऊनी और सूती कपड़े, रंगीन और सादे कपड़े आदि अलग-अलग धोएँ।
2. डिटर्जेंट पाउडर सीधे कपड़े पर डालने के बजाय पानी में डालें।
3. छोटे कपड़े, जैसे जुराब या बानियान आदि बड़े कपड़ों में फंस जाते हैं और ठीक से साफ नहीं हो पते है। इसलिए पहले उन्हें डालिए, बाद में बड़े कपड़े।
4. कपड़ों की जीप, हुक आदि बंद करके ही इनको मशीन में डालें। लेकिन शर्ट के बटन बंद कर नहीं डालें क्योंकि इससे बटन कमजोर पड़ जाते हैं और बटनहोल भी बड़े हो जाते हैं।
5. ड्रायर से कपड़े ज्यादा सुखाने पर कपड़ों में सिलवटें पड़ती हैं और कपड़ों की चमक भी कम हो जाती है। इसलिए कोशिश करें ड्रायर को कम पर ही रखें, कपड़ों को धूप या हवा में सुखाएँ।
****